फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yamuna Expressway Noida Aligarh Depot coming off the 25 buses

यमुना एक्सप्रेस वे से अलीगढ़ आने वाली नोएडा डिपो की 25 बसें बंद

Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Noida Aligarh Depot coming off the 25 buses
बस

विज्ञापन
नोएडा डिपो और ग्रेटर नोएडा डिपो की लगभग 25 बसों का संचालन 29 मार्च से बंद हो रहा है। अब ये बसें यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते से अलीगढ़ नहीं आएंगी। हालांकि अलीगढ़ डिपो की बसों का संचालन इसी रास्ते से होता रहेगा। पिछले दिनों प्राइवेट बस एसो. की शिकायत पर नोएडा के एआरटीओ ने नोएडा डिपो की बसों को आगे से इस रूट का परमिट न देने का निर्णय लिया था। जिसके कारण 29 मार्च से नोएडा डिपो की 25 बसों  का संचालन बंद हो जाएगा।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों की आवाजाही बंद होने से मुसाफिरों की भीड़ अलीगढ़ डिपो की बसों में बढ़ जाएगी। जिससे मुसाफिरों को आने जाने में दिक्कत होगी। रोडवेज अफसरों की मानें तो अलीगढ़ परिक्षेत्र की रोडवेज बसों पर अलीगढ़-नोएडा वाया यमुना एक्सप्रेस वे के वैद्य परमिट हैं, जिसके कारण इनका संचालन बंद नहीं हो सकता है। नोएडा डिपो के संचालक बुलंदशहर दादरी नोएडा रूट से बसें चला सकते हैं।
विज्ञापन

अलीगढ़-नोएडा बाया यमुना एक्सप्रेस वे
135 किलोमीटर लंबे रूट पर साधारण बस का किराया करीब 128 रुपये है, जिसमें करीब 10 रुपये टोल टैक्स भी हर टिकट में शामिल है। जबकि ऐसी बस का किराया इस रूट पर 182 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़-नोएडा बाया दादरी-बुलंदशहर
विकल्प के तौर पर दादरी वाला रूट रोडवेज के पास है। इस रूट पर बसों के संचालन होने पर यात्रियों के किराए में 6 रुपये की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इस रास्ते पर लगभग 145 किमी का सफर तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed