फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yadav, in jail in the game will Spai

यादव के खेल में सपाई जाएंगे जेल में

Wed, 02 Dec 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Yadav, in jail in the game will Spai
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यादव सिंह प्रकरण के बहाने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि यादव सिंह प्रकरण की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, सपा एवं बसपा कुनबा के लोग जेल जाते रहेंगे। डॉ. वाजपेयी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि नोएडा रोजी-रोजगार के बदले घोटाले का हब बन गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी द्वारा स्थानीय कलेक्ट्रेट पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन देहलीगेट थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक झगड़े के शिकार युवक गौरव के परिजनों को न्याय दिलाने एवं प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर किया गया था।
विज्ञापन


 समापन पर मुख्य अतिथि की हैसियत से बोलते हुए वाजपेयी ने काूनन व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार का मसला प्रमुखता से उठाया। उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन अनिल यादव के खिलाफ आगरा में मुकदमा दर्ज है और मैनपुरी में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री एवं सपा नेता गायत्री प्रजापति  2003-04 तक बीपीएल कार्ड होल्डर थे, पर 8-10 वर्षों में उनके पास एक हजार करोड़ से अधिक संपत्ति आ गई। इसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने बलात्कार को लेकर समय-समय पर दिए गए बयान के आधार पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, तोताराम, लीला कुशवाहा एवं मनोज पारस की भी आलोचना की।

उन्हाेंने कहा कि जिस प्रदेश में बलात्कार के आरोपी को मंत्री बनाया जाता हो और थाने या थाने के बाहर खाकी द्वारा महिलाओं की अस्मतदरी की जाती हो, वहां कानून का राज कैसे स्थापित हो सकता है। श्री वाजपेपी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पर सवाल उठाते हुए इसके लिए गाइड लाइन बनाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कन्नौज में जहरीली शराब पीने से प्रधानी के चुनाव में 6 लोगों की मौत हो गई। वहां के जिलाधिकारी कहते हैं कि फूड प्वाइजनिंग से मौतें हुई हैं।  इस मसले को भी उठाया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 में 69 जिले सूखा ग्रस्त हैं। किसान तबाही के कगार पर हैं और मुख्यमंत्री जन्मदिन मनाने में व्यस्त हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिले डार्क जोन में आ गए है। किसान सरकार से रात के बदले दिन में बिजली देने की मांग कर रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

 उन्हाेंने गौरव का मुददा उठाते हुए कहा कि सात दिवसीय धरना के दबाव में प्रदेश सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। गौरव के परिजनों को बातचीत के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाया है।

 उन्हाेंने कहा कि गौरव के परिजनों को दादरी के अखलाक के परिजनों से कम मुआवजा मिला तो भाजपा संघर्ष करेगी। समापन के समय झमाझम बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

 कार्यकर्ताआें कोे सांसद सतीश गौतम, मेयर शकुंतला भारती, ब्रज  क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूनम बजाज, भानू प्रताप सिंह, दीपक मित्तल, देवराज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री एवं       धरना संयोजक राम प्रताप सिंह एवं अनिल पराशन ने किया।


इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने तस्वीर महल स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वह भाजपा नेता नितुल भार्गव के आवास पर भी गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed