फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wow ! 55 kg lock of the Wazir -e- Ala was delighted

वाह ! 55 किलो का ताला खुश हुए वजीर-ए-आला

Fri, 10 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wow ! 55 kg  lock of the Wazir -e- Ala was delighted
मुख्यमंत्री को 55 किलो वजनी ताला भेंट करते शहर विधायक। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़ का ताला गुरुवार से मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग लखनऊ में बन रहे विशेष संग्रहालय की शोभा बढ़ाने लगा है। शहर विधायक और लिंक लॉक्स के प्रमुख जफर आलम ने उन्हें ये खास ताला भेंट किया है।
विज्ञापन

 शहर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कारोबार को प्रोत्साहन देने, विदेशी मेहमानों को उत्तर प्रदेश के प्रमुख उत्पादों से हर वक्त रूबरू कराने के लिए इस संग्रहालय को तैयार करा रहे हैं। तकरीबन चार महीने पहले उन्होंने एक ताले की ख्वाहिश जाहिर की थी। इसके बाद अलीगढ़ में लगभग साढ़े तीन महीने तक 15 कारीगरों की टीम ने इस ताले को हाथों से तैयार किया है। क्योंकि मशीनों की मदद से इतना बड़ा ताला नहीं बन सकता था। पांच फीट की ऊंचाई के इस ताले का वजन 55 किलो है, जिसकी चॉबी तीन किलो की है। इसका अंदर की हाउजिंग पीतल की, रीबीट स्टैनलैस स्टील, बॉडी स्टील की बनी हुई है। अभी तक की जानकारी में  इतना बड़ा और वजनी ताला केवल मॉडल में तैयार हुआ है लेकिन वह खुलता या बंद नहीं होता है। लेकिन ये ताला अपनी चॉबी से खुलता और बंद भी होता है।
विज्ञापन

  सीएम के सामने ही इस ताले को दो लोगों की मदद से खोला गया और फिर बंद किया गया। इस मौके पर कबीना मंत्री राजेंद्र सिंह, मुख्य सचिव आलोक रंजन, अलीगढ़ से कृपाल सिंह यादव और शान मियां आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed