फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worshiping Maa Brahmacharini and wishing for happiness and prosperity

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की

Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।इस मौके पर मंदिर देवी मां के जय-जयकार से गूंजते रहे।भक्तों ने माता की चौकी, देवी जागरण आदि समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

विज्ञापन
Worshiping Maa Brahmacharini and wishing for happiness and prosperity
वार्ष्णेय मंदिर में नवरात्रि महोत्सव द्वारा बालाजी महाराज भजन संध्या में भजन गाते कलाकार। अमर उ - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की कतार रही। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता को भोग प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगीं। इस मौके पर मंदिर देवी मां के जय-जयकार से गूंजते रहे।
विज्ञापन

महानगर के नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर, गांधी पार्क बस अड्डा स्थित चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर में काली माता के मंदिर, सासनीगेट के काली माता मंदिर में भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के साथ ही माता की आरती उतारी। पथवारी मैया का भी श्रद्धालुओं ने पूजन किया। शहर में हाथरस अड्डा के निकट पथवारी देवी मंदिर पर भक्तों की कतार रही।
विज्ञापन

यहां आस्था का सैलाब देखते ही बन रहा था। दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सारसौल, भमौला स्थित पथवारी मैया के मंदिर पर भक्तों ने पूजन कर मनौती मांगी। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजन- पाठ किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। भक्तों ने माता की चौकी, देवी जागरण आदि समेत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed