फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worshiped the girl child at home and then performed his duty

Aligarh News: घर में कन्या पूजन किया, फिर ड्यूटी निभाई

Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Worshiped the girl child at home and then performed his duty
बस में सवारियों की टिकट बनातीं परिचालक संध्या।  - फोटो : samvad
जब मन में अटूट श्रद्धा और कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो भक्ति और ड्यूटी के बीच की राह खुद-ब-खुद आसान हो जाती है। रामनवमी के त्योहार पर अलीगढ़ की महिला परिचालकों ने कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है। घर की दहलीज पर कंजक पूजन और बस के पायदान पर यात्रियों की सेवा, इन महिलाओं ने दोनों ही मोर्चों पर अपनी शक्ति का लोहा मनवाया।
विज्ञापन



मूल रूप से शिकोहाबाद की रहने वाली और वर्तमान में अलीगढ़-आगरा रूट पर तैनात महिला परिचालक संध्या की सुबह इस शुक्रवार कुछ खास थी। उन्होंने सूर्योदय के साथ पहले विधि-विधान से रामनवमी का पूजन किया, कन्याओं को प्रसाद खिलाया और फिर अपनी ड्यूटी के लिए निकल पड़ीं। संध्या का कहना है, पूजा हमारी आत्मा की शांति के लिए है और ड्यूटी हमारा धर्म है। मैंने सुनिश्चित किया कि त्योहार के कारण यात्रियों की सेवा में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन



यह कहानी सिर्फ संध्या की नहीं है। अलीगढ़ डिपो की 25 और हाथरस डिपो की 15 अन्य महिला परिचालकों ने भी इसी जज्बे का परिचय दिया। इतनी बड़ी संख्या में होने के बावजूद किसी भी महिला परिचालक ने रामनवमी की छुट्टी नहीं ली। सुबह घर की रसोई और पूजाघर संभाला और फिर समय से बस स्टैंड पहुंचकर अपनी-अपनी बसों की कमान थाम ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed