फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Worship of nine forms of Mother Goddess for nine days in Chaitra Navratri

Chaitra Navratri: नवरात्र 9 अप्रैल से, सज गया मां का दरबार, नौ दिन तक होंगे भजन-कीर्तन और देवी जागरण

Tue, 09 Apr 2024 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 01:24 AM IST
सार

गांधीपार्क चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर, अचल ताल स्थित मां दुर्गा मंदिर, नौ देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर में नौ दिनों तक देवी पूजन के साथ भजन-कीर्तन समेत धार्मिक अनुष्ठान होंगे। घरों में भी देवी का पूजन होगा।  

विज्ञापन
Worship of nine forms of Mother Goddess for nine days in Chaitra Navratri
नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मदिंर पर नवरात्रि को लेकर लगाई गई लाइटिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के देवी मंदिरों में माता का प्यारा दरबार सज गया है। चैत्र नवरात्र का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो रहा है। पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना होगी। नौ दिनों तक माता रानी का पूजन होगा। 

विज्ञापन


सभी देवी मंदिरों में खास तैयारी की गई है। नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां नवरात्र में मेले का आयोजन होता है। परिसर में बैरीकेडिंग लगा दी गई है। भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए सेवादार मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

पूजा सामग्री
गांधीपार्क चामुंडा देवी मंदिर, महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर, अचल ताल स्थित मां दुर्गा मंदिर, नौ देवी मंदिर, गायत्री मंदिर, कामाख्या देवी मंदिर में नौ दिनों तक देवी पूजन के साथ भजन-कीर्तन समेत धार्मिक अनुष्ठान होंगे। घरों में भी देवी का पूजन होगा।  भक्तों ने 8 अप्रैल को पूजन सामग्री खरीदी। देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां जगदंबा
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि मां जगदंबा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। मनुष्य पर बैठकर पृथ्वी से देवलोक के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होंने बताया कि नवरात्र में घट स्थापना का बहुत महत्त्व होता है। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित किया जाता है। दिवाकाल 10:45 से 01:54 बजे तक कलश स्थापना अधिक शुभ रहेगा। इसके बाद दोपहर अभिजित मुहूर्त 11:39 से 12:25 तक रहेगा। इसमें भी घटस्थापना करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed