फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Workshop on AI in Aligarh

AI: एआई पर हुई कार्यशाला, उद्योगों में एआई प्रयोग से बढ़ेगी उत्पादकता, उत्पादों की गुणवत्ता होगी अंतरराष्ट्रीय

Sat, 11 Oct 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 11 Oct 2025 09:52 PM IST
सार

वाधवानी फाउंडेशन, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) अलीगढ़ चैप्टर, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन और स्माल्ट एंड बेरिल के संयुक्त तत्वावधान में एआई कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में 100 से अधिक  एसएमई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए। 

विज्ञापन
Workshop on AI in Aligarh
एआई पर कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक शताब्दी से अलीगढ़ की पहचान बने ताला उद्योग सहित अन्य उद्योग अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के प्रयोग से अपनी उत्पादकता बढ़ाएंगे और साथ ही अपने उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे। इसी उद्देश्य के लिए 11 अक्तूबर को मैरिस रोड स्थित एक मॉल में वाधवानी फाउंडेशन, इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) अलीगढ़ चैप्टर, ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन और स्माल्ट एंड बेरिल के संयुक्त तत्वावधान में एआई कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में 100 से अधिक  एसएमई प्रतिनिधि हुए शामिल हुए। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में एआई का उपयोग सिर्फ उद्योगों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के प्रस्तावित लॉक म्यूजियम का लेआउट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर की चिर स्थायी समस्याओं जैसे जलभराव और बच्चों में कुपोषण आदि के समाधान के लिए भी एआई की सहायता ली जा रही है। 
विज्ञापन

एआई कार्यशालाकार्यशाला में आईआईए अलीगढ़ के मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, चैप्टर चेयरपर्सन आलोक झा और कोषाध्यक्ष राम बंसल,  एआईएमए की एकता नय्यर,  राहुल भाटिया, वाधवानी फाउंडेशन की श्रुति मोदी,  स्माल्ट एंड बेरिल के अल्केश श्रीवास्तव, माडुकेष जिंदल, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मोहित गुप्ता,वैशलिनी जिंदल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed