{"_id":"6306840f6a084229153d539c","slug":"work-started-in-adarsh-police-station-building-mahua-kheda-aligarh-news-ali2988424199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श थाना भवन महुआ खेड़ा में कामकाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श थाना भवन महुआ खेड़ा में कामकाज शुरू
विज्ञापन
थाना महुआखेड़ा में हुआ अनावासीय भवनों का वर्चुअली लोकार्पण में उपस्थित जनप्रतिनिधि व एसएसपी।
- फोटो : CITY OFFICE
पुलिस भवनों के लोकार्पण समारोह के बाद बुधवार को जिले के आदर्श थाना भवन महुआ खेड़ा में कामकाज शुरू हो गया। अब तक चौकी परिसर में चल रहा महुआ खेड़ा थाना जिले का सबसे सुंदर व आदर्श थाना बनकर तैयार हुआ है। इस दौरान जिले के दो अन्य पुलिस के परिसरों का भी लोकार्पण किया गया। महुआ खेड़ा परिसर में हुए भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों ने भी नए थाना भवन की तारीफ की।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले के तीन पुलिस भवनों महुआखेड़ा थाने का प्रशासनिक भवन। थाना गंगीरी में 16 कर्मियों के लिए हास्टल, बैरक तथा एक विवेचना कक्ष। पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली पुरुष बैरक का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तीनों परियोजनाओं की विशेषताओं के बारे में भी बताया। बताया गया कि आदर्श थाना महुआखेड़ा में आधुनिक कमरे, स्वागत कक्ष, आगंतुक कक्ष आदि तैयार किए गए गए, अग्नि सुरक्षा के लिए फायर एक्स्टिंग्युशर व अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं।
गंगीरी थाने में आधुनिक कमरे, किचन, शौचालय आदि तैयार कर अग्नि सुरक्षा के उपकरण लगाए गए हैं। इसी प्रकार छेरत पुरुष हास्टल में आधुनिक कमरे, मनोरंजन कक्ष, किचन, शौचालय आदि तैयार किए हैं। परिसर में वृक्षारोपण कर स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण तैयार किया गया है, जिससे कर्मचारी तनाव मुक्त रह सकें। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने महुआखेड़ा में लगे मुख्यमंत्री के शिलालेख का अनावरण भी किया और उनका पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर यहां एटा सांसद राजवीर सिंह, भाजपा एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्यौराज सिंह, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम इंद्र विक्त्रस्म सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात पलास बंसल आदि मौजूद रहे।

थाना महुआखेड़ा का अनावासीय भवन संवाद- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन