फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work on Etah Chungi flyover will start soon

Good News: जल्द शुरू होगा एटा चुंगी फ्लाई ओवर का काम, 1.30 करोड़ से हटेंगे खंभे व तार

Mon, 02 Jun 2025 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

एटा चुंगी चौराहा अलीगढ़-आगरा के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां से रोजाना 20-25 हजार वाहन गुजरते हैं। इसके बनने से न केवल इस चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Work on Etah Chungi flyover will start soon
एटा चुंगी चौराहा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे पर बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले 1.30 करोड़ रुपये से एटा चुंगी के चारों ओर से बिजली के खंभे और तार हटाए जाएंगे। इसको लेकर सेतु निगम और बिजली निगम के अफसरों ने चौराहे का मुआयना किया है।

विज्ञापन


जीटी रोड के एटा चुंगी चौराहे पर 56 करोड़ की लागत से बनने वाला यह फ्लाई ओवर 650 मीटर लंबा होगा। इसमें 210-210 मीटर के एप्रोच और 230 मीटर का मुख्य पुल शामिल होगा। यह चौराहा नेशनल हाईवे अलीगढ़-कानपुर, अलीगढ़-बुलंदशहर, अलीगढ़-मुरादाबाद, अलीगढ़-गाजियाबाद को जोड़ता है। फ्लाई ओवर के निर्माण से पहले बिजली निगम को इस महत्वपूर्ण कार्य को एक सप्ताह के भीतर शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


फ्लाई ओवर बनने से कम होगा ट्रैफिक का भार
एटा चुंगी चौराहा अलीगढ़-आगरा के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। यहां से रोजाना 20-25 हजार वाहन गुजरते हैं। इसके बनने से न केवल इस चौराहे पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि शहर के विभिन्न हिस्सों में आवाजाही भी तेज और सुगम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एटा चुंगी पर पर 650 मीटर लंबे फोरलेन फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। 19 करोड़ रुपये शासन ने जारी कर दिया है। जल्द ही खंभे व लाइन हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सोयल टेस्टिंग की जा चुकी है। - मोहित कुमार, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed