फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work begins on the incomplete Ayurvedic hospital in Nagla Padam

Aligarh News: नगला पदम में अधूरे पड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में काम शुरू

Sat, 25 Apr 2026 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Work begins on the incomplete Ayurvedic hospital in Nagla Padam
आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्य करते मजदूर - फोटो : samvad
ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत नगला पदम में पंचायत घर में चल रहा है आयुर्वेदिक अस्पताल शीर्षक से अमर उजाला में 11 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर का असर यह हुआ है कि दो वर्ष से निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य पांच दिन पूर्व फिर से शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने अमर उजाला के इस कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि आयुर्वेदिक अस्पताल 20 वर्ष से पंचायत घर के एक कमरे में संचालित हो रहा है। करीब दो वर्ष पहले अस्पताल का भवन बनाने की कवायद भी हुई, लेकिन पूरा बजट नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया था। भवन पर लिंटर पड़ गया और प्लास्टर आदि का कार्य भी पूरा हो गया था, लेकिन अन्य कार्यों के लिए बजट न आने के कारण पिछले दो वर्ष से निर्माण कार्य बंद पड़ा था। इस दौरान निर्माणाधीन भवन के चारों तरफ गंदगी, कीचड़ आदि फैली हुई थी। कुछ लोग बारिश के दौरान निर्माणाधीन भवन में पशु भी बांध देते थे। जब अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो अस्पताल के अधूरे बने भवन पर दोबारा से काम होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


-अमर उजाला अखबार की खबर का ही असर है कि पिछले दो वर्ष से बंद पड़े आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण का कार्य पुन: शुरू हो गया है। इसके लिए पूरा गांव अमर उजाला अखबार का आभार प्रगट कर रहा है। - विनय सिंह चौहान, प्रबंधक ग्राम विकास समिति नगला पदम
विज्ञापन
विज्ञापन



-हमने कई बार ऐसा देखा है कि जब भी कोई मुद्दा अमर उजाला उठाता है, तो उसको अंजाम तक भी पहुंचाता है। - डॉ. अमित चौहान, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति नगला पदम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed