फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women take initiative, save environment, save tomorrow

महिलाएं करें पहल, बचाएं पर्यावरण, बचाएं कल

Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Women take initiative, save environment, save tomorrow
अपराजिता कार्यक्रम में संबोधित करती महिला। - फोटो : Amar Ujala
 पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सुबह सात बजे जवाहर भवन स्थित बरगद के पेड़ के नीचे अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने ‘पर्यावरण के संरक्षण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे। उड़ान सोसायटी और हरीतिमा के सहयोग से किए गए इस आयोजन में अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा और पक्षियों के लिए मिट्टी से बना पानी का पात्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर स्लोगन आैर पोस्टर मेकिंग का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन




कार्यक्रम में मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गीता प्रधान ने कहा कि महिलाएं छोटी छोटी पहल करके पर्यावरण के हित में काम कर सकती हैं। डॉ. सुदर्शन तोमर ने जंगल बनाने के अपने अनुभव साझा किये। डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि जितने भी सुख सुविधा के साधन हैं, वह किस प्रकार मनुष्य के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। साथ ही पर्यावरण के लिए भी घातक हैं। नारायनी इंटरनेशनल स्कूल की पारुल जिंदल ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को किस प्रकार का वातावरण, किस प्रकार का भूजल देकर जाएंगे। डॉ. इंदिरा अग्रवाल ने कहा कि हमें हमारे कल के लिए आज ही सोचना होगा। पेड़ पौधों के लिए ही काम कर रहीं शांति सिंह ने कहा कि जब बात पर्यावरण की हो तो उसमें केवल पेड़ ही शामिल नहीं है। उसमें पानी भी है उसमें वायु प्रदूषण भी है। इस पर भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अशोक कुमार, फारेस्ट कंजर्वेटर वीके मिश्र, जल संरक्षक, प्रवीन आर्य ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन



कार्यक्रम में उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सचिव ललित उपाध्याय, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के प्रमुख संजय माहेश्वरी, शेखर सर्राफ फाउंडेशन से सुमित सर्राफ, आहुति संस्था से अशोक चौधरी, हरीतिमा संस्था के सुबोध नंदन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से शैलेंद्र पाल सिंह, व्यापारी नेता अजय लिथो, नारायणी इंटरनेशनल स्कूल से अपर्णा क्वात्रा, शिप्रा रावत, प्रेरना गुप्ता, स्वाति, श्री अग्रवाल महिला परिषद महिला शाखा से अंजू मोरनी, राजश्री अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, नमिता, पूजा, बबिता मांगलिक, राधा अग्रवाल, सिमी, मीनू, प्रीती, अंजू अग्रवाल,  चाइल्ड लाइन समन्वयक शिरीन, राजेंद्र, टीम सदस्य बाबी, नीलम सैनी, निर्मल कुमारी, इंर्टन अनिकेत गर्ग, आर्यन वर्मा, वर्तिका शाल्या, निशिका जैन, आशीष पाल, आरती पाल, मृत्युंजय शर्मा,  सर्व कल्याणम न्यास, यूथ फार नेशन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed