फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women struggle at the post office from morning till evening to get their Aadhaar updated

Aligarh News: आधार अपडेट कराने के लिए सुबह से शाम तक डाकघर में जूझ रहीं महिलाएं

Sun, 17 May 2026 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 17 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Women struggle at the post office from morning till evening to get their Aadhaar updated
डाकघर में आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचीं महिलाएं। संवाद 
आधार कार्ड को अपडेट कराने तथा नए बनवाने के लिए महिलाएं भीषण गर्मी में रोजाना मुख्य डाकघर में कई-कई घंटे तक जूझ रही हैं। इस दौरान मासूम बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। अक्सर सर्वर डाउन के चलते आधार कार्ड में बच्चों के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर बदलने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


घर के तमाम काम छोड़कर महिलाएं सुबह से ही लाइन में लग जाती हैं। कभी-कभी शाम तक इंतजार करना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि बैंक, स्कूल और सरकारी कार्यों में आधार कार्ड की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन





बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने और नाम सही कराने के लिए सुबह से दोपहर हो गई। भीषण गर्मी में हमारे साथ बच्चे भी परेशान हो रहे हैं।
- देवकी, निवासी सारसौल
एक महीने पहले फार्म नहीं मिला था। आज सुबह जल्दी आने पर फार्म मिल गया, मगर अभी तक आधार कार्ड में नाम सही नहीं हो सका है।
- सुमित्रा देवी, निवासी सिकंदरपुर
आधार कार्ड में जन्मतिथि सही करानी है। तीन घंटे से लाइन में खड़े हैं। सर्वर की परेशानी के कारण इंतजार करना पड़ रहा है।
- माया देवी निवासी सिकंदरपुर
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर गलत दर्ज है। उसे सही कराने के लिए घंटों बैठना पड़ रहा है, नहीं तो दोबारा फार्म भरना पड़ेगा।
- सुशीला देवी, निवासी नगला मसानी

- सर्वर की समस्या हो सकती है। समस्या को दिखवाया जाएगा, जल्द ही समस्या का समाधान होगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- चंद्र शेखर, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed