फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women's help desk started

मिशन शक्ति..सीएम के संदेश संग महिला हेल्प डेस्क शुरू

Sat, 24 Oct 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women's help desk started
मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 27 थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री ने जिले के सिविल लाइंस सहित प्रदेश के 20 थानों में हेल्पडेस्क की ऑनलाइन शुरुआत की। इस मौके पर सिविल लाइंस थाने में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस प्रशासनिक अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधि व समाजसेवी महिलाओं ने मौजूद रहकर मुख्यमंत्री के संबोधन और मिशन शक्ति के महत्व को सुना व समझा।
विज्ञापन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर नवरात्र के पहले दिन से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में थानों में महिला हेल्प डेस्क शुरू करना तय हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 20 थानों में ऑनलाइन शुभारंभ किया। इन 20 थानों में अलीगढ़ मंडल से सिविल लाइंस थाने को चयनित किया गया था। इसे लेकर सिविल लाइंस थाने को भव्यता के साथ सजाया गया और समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद महिला हेल्प डेस्क की ऑनलाइन शुरुआत करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधन किया। इसके साथ ही जिले के 27 थानों में यह डेस्क शुरू हुई। इस आयोजन में आईजी पीयूष मोर्डिया, मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी, सांसद सतीश गौतम, विधायक ठा.दलवीर सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी अभिषेक, एसपी क्राइम डॉ.अरविंद, एएसपी विकास कुमार, एएसपी अभिषेक भारती, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय अनिल समानियां, स्मृति गौतम प्रभारी महिला पावर सैल, नीरू सारस्वत महिला पावर सैल, सुचिता चौधरी प्रोग्राम कोआर्डिनेटर उड़ान सुसाइटी चाइल्ड हेल्प लाइन, नीलम सैनी, शबनम (महिला बंदी काउंसलर), सूफिया जावेद मेकेनिकल इंजीनियर समाज सेविका, साजिया सिद्दीकी समाज सेविका, राधा चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्सी पहुंचे एसएसपी, इंस्पेक्टर को दी बधाई
इस आयोजन के साथ-साथ जिले के सभी थानों में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। सभी थानों में आयोजन हुए। बन्नादेवी व देहली गेट पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती, खैर में शशि सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान एसएसपी मुनिराज जी ने क्वार्सी थाने पहुंचकर यहां हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने इंस्पेक्टर छोटेलाल व उनकी टीम द्वारा तैयार कराई गई हेल्प डेस्क को देखकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने थाने का जायजा लेकर अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed