{"_id":"697c5c9573da6b3c4c0615e4","slug":"women-outnumber-men-in-opening-savings-accounts-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Post Office: बचत खाता खुलवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे, 60255 खाते महिलाओं ने पिछले साल डाकघर में खुलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Post Office: बचत खाता खुलवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे, 60255 खाते महिलाओं ने पिछले साल डाकघर में खुलवाए
Fri, 30 Jan 2026 12:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:54 PM IST
सार
डाकघर में बचत खाता खोलने में महिलाएं पुरूषों से आगे हैं। डाकघर के बचत खाते सरल और सुरक्षित होते हैं। यह महिलाओं के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
डाकघर में महिलाएं
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
अलीगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में डाकघर में बचत खाता खोलने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि आई है। मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक विनय वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले साल जिले भर के डाकघरों में 86079 खाते खोले गए। इनमें महिलाओं की संख्या 60255 है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डाकघर के बचत खाते सरल और सुरक्षित होते हैं। यह महिलाओं के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं। डाकघर की यह पहल न केवल बचत को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रही है।
विज्ञापन
एक साल पहले डाकघर में बचत खाता खुलवाया था। उसमें हर महीने रुपये जमा करती रहूं। कभी भी काम आ सकता है। - ममता उपाध्याय, पक्की सराय
विज्ञापन विज्ञापन
दो साल से डाकघर में बचे हुए पैसे जमा कर रही हूं। घर में बेटी बड़ी होने पर उसकी शादी के समय कुछ काम आएगा। - मानसी वर्मा, हाथरस अड्डा
