फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women murdered to cut strangling bottel

शादी करने का दबाव बना रही थी महिला, शराब की बोतल से गर्दन काटकर मार डाला

Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Women murdered to cut strangling bottel
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : CHHARRA
क्षेत्र के गांव पुरैनी में 12 अगस्त को बरामद हुए महिला के रक्त रंजिश शव को लेकर पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने महिला के सिम कार्ड को ट्रेस कर आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुबूला है कि उसके महिला के साथ डेढ़ साल से संबंध थे। महिला उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव पुरैनी मोड़ पर एक प्रतीक्षालय में 12 अगस्त को महिला का रक्त रंजिश शव मिला था। महिला सुल्तानपुर थाना सिढपुरा कासगंज की रहने वाली थी। छर्रा पुलिस ने महिला के पास से मिले सिमकार्ड को ट्रेस कर संदिग्ध योगेश की पहचान की। बुधवार रात उसे सांकरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी योगेश सोलंकी उर्फ छोटे पुत्र देवेन्द्र सिंह जनपद कासगंज थाना सिढपुरा का रहने वाला है। उसने बताया कि महिला की छोटी बहन की शादी उसके चाचा के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। महिला के गांव में उसका आना जाना शुरू हो गया था। महिला के साथ उसके डेढ़ साल से शारीरिक संबंध थे। महिला योगेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी न करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। वह बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद स्थित एक फैक्टरी में में कार्य करता था।
विज्ञापन

11 अगस्त को महिला ने उसे फोन कर गांव बुला लिया। बाइक पर बैठ कर साथ चलने लगी। पूरे रास्ते शादी न करने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देती रही। आरोपी ने बताया कि उसने एक शराब की बोतल खरीद कर पुरैनी गेट पर पी। उसके बाद उसे काफी समझाया। लेकिन वह नहीं मानी। तभी उसने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर शराब की बोतल तोड़कर उसका पेट व गर्दन काट दी । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी योगेश के पास से बाइक व खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में छह मुकदमें दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पास से सिमकार्ड बरामद हुआ था। उसे ट्रेस कर आरोपी के बारे जानकारी प्राप्त हुई। अरोपी ने पूछताछ में बताया है कि महिला के साथ उसके डेढ़ साल से संबंध थे। महिला उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसके चलते युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
शुभम पटेल, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed