फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women hockey match held, Aligarh including some states win

प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता: अलीगढ़, आगरा बरेली, मुरादाबाद, आगरा ने जीते मैच

Mon, 14 Oct 2019 08:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Women hockey match held, Aligarh including some states win
हॉकी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media (File Photo)

प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, लखनऊ, आजमगढ़, झांसी, गोरखपुर वाराणसी ने जीत से आगाज किया। प्रतियोगिता में 16 मंडल और स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर की टीम हिस्सा ले रही है।

विज्ञापन


सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। लखनऊ ने 4-0 से जीत दर्ज की। आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज और झांसी के बीच मैच बराबरी पर छूटा। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने गोरखपुर को 1-0 से हराया। 
विज्ञापन


उधर, डीएस कॉलेज के मैदान पर अलीगढ़ ने मुरादाबाद को 6-0, मेरठ ने आगरा ने 1-0 से शिकस्त दी। बरेली और कानपुर के बीच बराबरी पर मैच रहा। मुरादाबाद ने चित्रकूट को 7-0 से हराया। सहारनपुर और कानपुर का मैच बराबरी पर रहा। बरेली ने आगरा को 2-0 से हरा दिया। मंगलवार को नॉकआउट मैच शुरू होगा। समापन 16 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुब्बारे छोड़कर मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ

स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर किया। मंडलायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में किसी न किसी खेल को अपनाना चाहिए। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। प्रतिस्पर्धा और टीम भावना जाग्रत होती है। 

उन्होंने कहा कि आप सभी की मेहनत और लगन से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन होगा। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

फील्ड से हुई परेशानी 
स्टेडियम में हॉकी मैच के लिए बनाए गए फील्ड से खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई। दरअसल, कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा था। समतल न होने से अचानक गेंद उठ जाती थी।

नाश्ता-खाने से असहज दिखीं खिलाड़ी 

नाश्ते में दलिया, दूध, अंडा के बजाय ब्रेड पकौड़ा दिया गया, जिसे महिला खिलाड़ियों ने बेमन से खाया। वहीं, दोपहर के खाने में भी उन्हें औसत से ज्यादा तेल-मसाला मिला।

खिलाड़ियों के बोल 
वर्ष 2018 में इंडिया कैंप कर चुकी हूं। मैं सात साल से खेल रही हूं। राइट हॉफ पोजीशन पर खेलती हूं। मेरा सपना इंडिया टीम में खेलना है- पल्लवी, राष्ट्रीय खिलाड़ी 

फॉरवर्ड खिलाड़ी होने के नाते मेरी आदर्श खिलाड़ी टीम इंडिया की फारवर्ड खिलाड़ी वंदना हैं। 2018 में उत्तर प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं- खुशबू, राष्ट्रीय खिलाड़ी लखनऊ

हॉकी में लड़कियों की कमी लगातार हो रही है। मेरे समय में लड़कियों की लाइन लगी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभिभावकों को भी सजग होना होगा- रश्मी, राष्ट्रीय रेफरी

उत्तर प्रदेश की तरफ से राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेल चुकी हूं। टीम इंडिया में खेलना चाहती हूं, जिसके लिए मैं मेहनत कर रही हूं-रीता राष्ट्रीय खिलाड़ी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed