फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   women doing gym

सेहत: महिलाओं में फिटनेस के लिए बढ़ रहा क्रेज, शरीर को फिट रखने को जिम की ओर कर रहीं रुख

Tue, 16 Dec 2025 06:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 06:42 PM IST
सार

पहले जहां महिलाएं स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती थीं, वहीं अब वे नियमित रूप से जिम आकर खुद को स्वस्थ रखने पर जोर दे रही हैं।

विज्ञापन
women doing gym
स्टेडियम में बनी जिम में कसरत करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में महिलाओं के बीच फिटनेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब महिलाएं अपने शरीर को फिट रखने, वजन घटाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जिम की ओर रुख कर रही हैं। स्टेडियम में संचालित जिम महिलाओं के लिए सुरक्षित और आरामदायक स्थान बन गया है।

विज्ञापन


यहां महिलाएं योग, एरोबिक्स, मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले रही हैं। जिम कोच मुकेश सिंह ने बताया कि महिलाएं मुख्य रूप से वजन घटाने के लिए कार्डियो वर्कआउट, वेट ट्रेनिंग, क्रॉस फिट ट्रेनिंग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रही हैं। कोरोना महामारी के बाद से महिलाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है।
विज्ञापन


पहले जहां महिलाएं स्वास्थ्य पर कम ध्यान देती थीं, वहीं अब वे नियमित रूप से जिम आकर खुद को स्वस्थ रखने पर जोर दे रही हैं। वर्तमान में स्टेडियम जिम में रोजाना 12 से 15 महिलाएं आ रही हैं। कोच का कहना है कि यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। महिलाएं न केवल शारीरिक फिटनेस, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इन गतिविधियों को अपनाने लगी हैं। ट्रेनर माही ने बताया कि नियमित व्यायाम से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। शहर में महिलाओं की यह बढ़ती रुचि फिटनेस कल्चर को नई दिशा दे रही है। आने वाले दिनों में महिलाओं के लिए और अधिक जिम सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed