फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women celebrated Sinjara a day before Hariyali Teej

Hariyali Teej: हरियाली तीज से एक दिन पहले महिलाओं ने मनाया सिंजारा, जिसका है विशेष महत्व

Fri, 18 Aug 2023 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 08:42 PM IST
सार

हरियाली तीज से एक दिन पहले द्वितीया को श्रृंगार दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे सिंजारा कहते हैं। बहू बेटियों को नौ-नौ प्रकार के मिष्ठान एवं पकवान बनाकर खिलाए जाते हैं। तीज में हरी चूड़ियां, हरा वस्त्र और मेंहदी का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
Women celebrated Sinjara a day before Hariyali Teej
रेलवे रोड पर तीज को लेकर चूड़ियां पसंद करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाली तीज (मधुश्रवातीज) 19 अगस्त को मनाया जाएगा। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि श्रावण माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। 

विज्ञापन


मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। प्रसन्न होकर शिव ने इसी दिन पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन महिलाओं के व्रत रखने से सुहाग की उम्र लंबी होती है। एक दिन पहले द्वितीया को श्रृंगार दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे सिंजारा कहते हैं। 
विज्ञापन


बहू बेटियों को नौ-नौ प्रकार के मिष्ठान एवं पकवान बनाकर खिलाए जाते हैं। तीज में हरी चूड़ियां, हरा वस्त्र और मेंहदी का विशेष महत्व है। शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन के बाद चंद्रमा की पूजा की जाती है। सुहागिनों को श्रृंगार का सामान भेंट किया जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग या सास-ससुर बहू को श्रृंगार दान देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed