{"_id":"660a8fea36c86b9c3d0c4f74","slug":"women-caught-those-who-cheated-lakhs-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100736-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लाखों की ठगी करने वालों को महिलाओं ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लाखों की ठगी करने वालों को महिलाओं ने पकड़ा
Mon, 01 Apr 2024 04:13 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
लालच देकर ठगी करने वाले दो लोगों को शनिवार को महिलाओं ने पकड़कर एक घर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। ठगी का शिकार सात महिलाओं की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
गांव बढ़ारी बुजुर्ग निवासी रामा देवी पत्नी प्यारेलाल, फूलन देवी पत्नी कालीचरन, कुंती देवी पत्नी मुन्नालाल, कुसुमा देवी पत्नी सुखराम, संतोषी देवी पत्नी कमल सिंह, मुन्नी देवी पत्नी राजवीर सिंह और बहोरी सिंह पुत्र चेतराम सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी एक महिला ने उन लोगों को अपने घर बुलाया था। वहां पर एक निजी कंपनी के दो लोग मौजूद थे। उन्होंने आठ-आठ हजार रुपये कंपनी में जमा करने पर एक साल में एक-एक लाख रुपये मिलने की बात कही।
इस पर किसी ने 16 तो किसी ने कर्ज लेकर 35 हजार रुपये तक जमा कर दिए। एक साल बाद भी रुपया नहीं मिला। शनिवार को निजी कंपनी के दोनों व्यक्ति दोबारा गांव पहुंचे और सातों महिलाओं को दोबारा आठ-आठ हजार रुपये जमा करने के लिए कहने लगे। रुपये न जमा करने पर पुलिस के पकड़ने की धमकी देने लगे। इस पर एक महिला की बेटी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया।