फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women came in front of the revenue team, expressed protest

Aligarh News: भूमि विवाद पर गांव पहुंची राजस्व टीम, सामने आईं महिलाएं, जताया विरोध

Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
सार

भूमि विवाद को लेकर राजस्व टीम गांव गुदमई मिश्रापुर एवं गोपी पंचायत की सीमा पर पहुंची। वहां पर टीम का विरोध करने के लिए महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राजस्व टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Women came in front of the revenue team, expressed protest
राजस्व टीम का विरोध करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव गुदमई मिश्रापुर एवं गोपी पंचायत की सीमा पर 17 जनवरी को पुलिस टीम के साथ राजस्व कर्मी भूमि विवाद की शिकायत पर मामले का निस्तारण कराने पहुंची थे। वहां पर दूसरे पक्ष के लोग महिलाओं को लेकर पहुंच गए और राजस्व टीम का विरोध शुरू कर दिया। राजस्व विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक महेश गौतम एवं लेखपाल रमाकांत ने पुलिस को बताया कि गांव गुदमई निवासी किसान खेम सिंह पुत्र भोजराज तथा दुर्गपाल पुत्र मोहनलाल ने तहसील और थाना दिवस में पड़ोसी गांव प्रेमपुर के एक व्यक्ति तथा नगला मिर्जा चार लोगों पर खेड़ की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


कहा था कि एक आरोपी ने खेत के एक ओर दीवार बना दी थी। अन्य आरोपियों ने मेड़ काटकर खेत की जमीन को अपने खेत में मिला लिया। बीते माह पैमाइश कर विवादित भूमि को चिह्नित कर कब्जा मुक्त करा दिया गया था, इसके बावजूद आरोपियों ने मेड़ तोड़ दी थी। इस पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची, तो महिलाओं को लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राजस्व टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed