{"_id":"5f15f0d78ebc3e63c45c286f","slug":"women-attempt-to-suicide-with-family-aligarh-news-ali2391498181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने घर से निकाला तो दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने घर से निकाला तो दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। इससे गुस्साई महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब चौराहा के पास रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंच गई। महिला को ट्रैक पर बैठे देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को समझा कर अपने साथ कोतवाली ले गई है।
सोमवार देर शाम को कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर में दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यहां पर पति व देवर ने महिला को पीटा और फिर दो बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब चौराहा के निकट रेलवे लाइन पर जाकर बैठ गई। महिला और दो बच्चों को रेलवे ट्रैक पर बैठा देख लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। महिला को समझा-बुझाकर पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां पर उसके परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने महिला और बच्चों को परिवार के लोगों के साथ घर भेज दिया।