फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman who fell from the fifth floor of the apartment was identified

Aligarh News: अपार्टमेंट के पांचवें माले से गिरी महिला की हुई शिनाख्त, पति पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:57 PM IST
सार

एक महिला मेडिकल रोड के एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। महिला की पहचान सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी शहनाज खान पत्नी अस्मत शेरवानी के रूप में हुई। महिला की बहन शमीम अख्तर ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
woman who fell from the fifth floor of the apartment was identified
मृतका शहनाज खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मेडिकल रोड के एक अपार्टमेंट के पांचवें माले से गिरकर मृत महिला की 15 फरवरी को पहचान हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
13 फरवरी शाम को एक महिला मेडिकल रोड के एक अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया। 15 फरवरी को महिला की पहचान सिंचाई विभाग कॉलोनी निवासी शहनाज खान पत्नी अस्मत शेरवानी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


मायके पक्ष ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। पति सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह 13 फरवरी शाम वह घूमने निकली थी। तभी से गायब थी। महिला की बहन शमीम अख्तर ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि सीसीटीवी से उजागर हुआ है कि वह अकेले जा रही थी। कुछ देर बाद ही पांचवीं मंजिल से गिर गई, लेकिन फिर भी आरोपों के अनुसार जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed