फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman was murdered while intoxicated, two arrested

शराब के नशे में की गई थी महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman was murdered while intoxicated, two arrested
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में मजदूर महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस महिला का शव आगरा रोड के स्टारहाईट अपार्टमेंट के सहारे एक खाली प्लाट में मिला था। पुलिस की मानें तो महिला नशे की आदि थी और आरोपियों संग शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में उसकी गला दबाकर हत्या की गई। बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार शनिवार देर शम सराय हरनारायण की 38 वर्षीय मजदूर महिला राजकुमारी का नग्न शव मिला था। हालांकि उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी और पोस्टमार्टम में भी कारण साफ नहीं हुआ था। मगर परिवार ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था और बताया था कि वह 12 जुलाई से लापता थी। मुकदमे के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद ली तो महिला दो पुरुषों संग प्लाट में जाते हुए कैद पाई गई। इनकी पहचान सराय हरनारायण के ही हरेंद्र व लोकेश उर्फ छोटा के रूप में हुई। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शराब पीने पर दो पतियों ने छोड़ा था
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि महिला शराब पीती थी। इसी के चलते उसके पहले पति वीरपाल को उसे छोड़ा था। दूसरा पति कमल भी नशे से जुड़े विवाद में उसे छोड़ गया था। इसके बाद से वह अकेली रह रही थी। मोहल्ले की वजह से उससे परिचय भी था। 13 जुलाई की शाम खुद राजकुमारी ने ही उन दोनों को शराब पीने के लिए प्लाट में बुलाया था। जहां नशे में झगड़े के दौरान धक्का-मुक्की व गला दबाने से उसकी मौत हो गई और वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। सीओ प्रथम अशोक कुमार सिंह ने के अनुसार दोनों आरोपियों बुधवार को जेल भेज दिया गया। हत्या की वजह नशे में हुआ झगड़ा है। परिवार से भी बातचीत में महिला द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस खुलासे में इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा व उनकी टीम ने मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed