{"_id":"6662f00cad8e0d9be70df28d","slug":"woman-tied-to-a-tree-and-beaten-for-dowry-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दहेज के लिए महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, सात पर मुकदमा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दहेज के लिए महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, सात पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं ने एक महिला को पेड़ से बांधा हुआ है। मायके वाालों ने महिला को मुक्त कराया। पुलिस ने सात पर मुकदमा दर्ज कर सास-ससुर, ननद-देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अतरौली में क्वार्सी की विवाहिता को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
6 जून को उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। मामले में वीडियो प्रसारित हुआ। परिजनों ने पहुंचकर उसे बचाया। इसी मामले में क्वार्सी में दी तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर, ननद, चचिया ससुर व चचिया सास पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
6 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिलाओं द्वारा एक महिला को पेड़ से बांधे हुए दिखाया गया। जब वीडियो की जांच की गई तो यह अतरौली क्षेत्र के सूरजगढ़ का निकला। महिला को ससुरालीजनों ने पेंड़ से ऐसे बांधा हुआ था। इसकी सूचना पर महिला के मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्ता कर जेल भेज दिया गया है।- मौ अकमल खान, सीओ अतरौली, अलीगढ़