{"_id":"64281c319283eb52f1090a03","slug":"woman-sitting-on-bike-lost-her-balance-died-after-falling-on-the-road-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ा, सड़क पर गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक पर बैठी महिला का संतुलन बिगड़ा, सड़क पर गिरने से हुई मौत
Sat, 01 Apr 2023 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:27 PM IST
सार
गोंडा कस्बा के नई बस्ती मोहल्ला निवासी की पत्नी गांव में अपने खेतों पर गेहूं की फसल काटने गई थीं। देर सांय खेत पर काम समाप्त कर वह अपने बेटे दीपू के साथ बाइक पर सवार होकर गोंडा आ रही थी। गांव कैमथल व बसौली के मध्य बाइक पर बैठने के दौरान महिला का संतुलन बिगड गया और वह सिर के बल सड़क पर आ गिरी।
विज्ञापन
मृतका उर्मिला देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में गोंडा कस्बा निवासी महिला की बाइक से गिर जाने के कारण मौत हो गई, शुक्रवार देर सांय हुए हादसे के बाद परिवार के लोगों ने महिला के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गोंडा कस्बा के नई बस्ती मोहल्ला निवासी तेजवीर सिंह गांव शहरी मदनगढ़ी के रहने वाले हैं। वह कई वर्षों से परिवार सहित कस्बे में रह रहे हैं। उनकी 59 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी गांव में अपने खेतों पर गेहूं की फसल काटने गई थीं। देर सांय खेत पर काम समाप्त कर वह अपने बेटे दीपू के साथ बाइक पर सवार होकर गोंडा आ रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव कैमथल व बसौली के मध्य बाइक पर बैठने के दौरान उर्मिला देवी का संतुलन बिगड गया और वह सिर के बल सड़क पर आ गिरी। बेटे को मां के गिरने का आभास हुआ, तो उसने तुरंत बाइक रोक उन्हें संभालने की कोशिश की। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना में उर्मिला देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन