फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation driver beaten; enraged employees surround house where a wedding is taking place

Aligarh News: नगर निगम के चालक को पीटा, भड़के कर्मचारियों ने शादी वाला घर घेरा

Tue, 27 Oct 2026 03:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation driver beaten; enraged employees surround house where a wedding is taking place
कनवरीगंज में मारपीट के बाद मौके पर उमड़ी भीड़। संवाद
कनवरीगंज बाजार में रविवार रात नगर निगम के संविदा चालक से मारपीट के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। सोमवार सुबह सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मिठाई की दुकान और शादी वाले घर के सामने पहुंच गए। कर्मचारियों ने घर को घेरकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बाजार में जाम लगने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। करीब ढाई घंटे तक चले हंगामे के बाद कर्मचारी वहां से हटे और बरात रवाना हो सकी।
विज्ञापन



कनवरीगंज बाजार में कन्हैया लाल की मिठाई की दुकान के ऊपर रहने वाले मनीष की सोमवार को शादी थी। रविवार रात घुड़चढ़ी के बाद घर के बाहर रिश्तेदारों और परिचितों के वाहन खड़े थे। नगर निगम में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के संविदा चालक राजीव कुमार के मुताबिक, रात करीब 9:25 बजे वह ड्यूटी पर थे। मिठाई की दुकान के सामने चार स्कूटी खड़ी थीं, जिन पर युवक बैठे थे। स्कूटी के कारण कूड़ा उठाने में परेशानी होने पर उन्होंने युवकों से वाहन हटाने को कहा।
विज्ञापन



राजीव का आरोप है कि इस बात पर विवाद हो गया और स्कूटी सवार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे जीवनगढ़ निवासी उनके साथी राकेश को भी पीटा गया। राजीव ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाई घंटे तक चला हंगामा, बाजार में लगा जाम
घटना के विरोध में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम के सफाई कर्मचारी मिठाई की दुकान और मनीष के घर के सामने एकत्र हो गए। व्यापारियों का आरोप है कि कर्मचारियों ने घर और दुकान को घेर लिया तथा सड़क पर वाहन खड़े कर दिए, जिससे बाजार में जाम लग गया। वहीं, राजीव का कहना है कि उनके साथी जाम लगाने नहीं, बल्कि आरोपियों से माफी की मांग करने पहुंचे थे।

जब महिलाओं ने कहा- बरात तो जाने दीजिए
हंगामे के दौरान मनीष के परिवार की महिलाओं ने कर्मचारियों से शांत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर में शादी है और बरात हाथरस जानी है, इसलिए शादी की रस्में पूरी होने दी जाएं। महिलाओं के समझाने का वीडियो भी प्रसारित हुआ। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाया। बताया गया कि शादी के बाद राजीव से माफी मांगने की बात पर सहमति बनने के बाद कर्मचारी वहां से हटे और बरात रवाना हुई।
महिला के पैर पर टायर चढ़ने की बात भी आई सामने
मनीष पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि सफाई कर्मचारी के वाहन का टायर शादी में आई एक महिला के पैर पर चढ़ गया था। इसी बात पर विवाद हुआ और किसी ने चालक को थप्पड़ मार दिया। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।

- तहरीर और घटनाक्रम के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। समझौता नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आदित्य बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed