फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman's body found on a noose, death reason unsolved

फंदे पर मिला महिला का शव, मौत की गुत्थी अनसुलझी

Sat, 02 May 2020 08:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found on a noose, death reason unsolved
महानगर के थाना क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में एक नवविवाहिता ने शनिवार को फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला की ननद ही घर पर मौजूद थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में गृह क्लेश में आत्महत्या से लेकर हत्या तक के हर पहलु पर जांच में जुटी है। मायके वाले लॉकडाउन के चलते गाजियाबाद से शनिवार शाम तक अलीगढ़ नहीं आ सके।
विज्ञापन

अनीसा (21) पत्नी शाकिर निवासी मौलाना आजाद नगर, क्वार्सी का मायका गाजियाबाद के मिलक गांव में है। दस माह पहले ही उसका निकाह हुआ था। पति गाड़ी चलाने का काम करता है। वाकया शनिवार सुबह का है। सास अपने बड़े बेटे के घर पर गई हुई थी। अनीसा के साथ घर में उसकी ननद ही मौजूद थी। ननद के मुताबिक वह घर के बाहर वाले कमरे की ओर चली गई। तभी अनीसा ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद वह अनीसा के कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंची तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो भाभी का शव फंदे पर लटका हुआ था। तत्काल पड़ोसियों और पुलिस को मौके पर बुला लिया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ शव को अंदर से निकाला।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक मामला संदिग्ध है। आत्महत्या से लेकर हत्या तक के हर पहलु पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम से पहले कोरोना टेस्ट को सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमार्टम संबंधी फैसला लिया जाएगा। फिलहाल महिला के गाजियाबाद निवासी मायके वाले अलीगढ़ नहीं पहुंचे हैं। उनके आने पर ही मामले में कुछ स्थिति साफ होगी। तहरीर मिलने है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed