फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman reached to cut off the train with the children

अलीगढ़ः पति के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर बच्चों संग ट्रेन से कटने पहुंची महिला

Tue, 18 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman reached to cut off the train with the children
थाना क्वार्सी क्षेत्र की एक महिला सोमवार को पति के प्रेम प्रसंग से इतना आहत हो गई कि वह अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने स्टेशन पर पहुंच गई। आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी ने बताया कि क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

उसके पास एक नौ साल की बेटी और उससे छोटा एक बेटा है। पति मुरादाबाद में तैनात है। आरोप है कि वहां उसका किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। इसके चलते वह परिवार पर ध्यान नहीं देता है। साथ ही बच्चों के पालन-पोषण के लिए पैसे भी नहीं भेजता। सुबह पति से फोन पर इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बच्चों संग जान देने की खातिर स्टेशन पर पहुंची थी। एसएसआई ने बताया कि प्लेटफार्म दो पर महिला को बच्चों संग रोते हुए देख जवानों ने उसे रोक-टोक कर पूछताछ की। जिसके बाद सही जानकारी होने पर उसे समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed