फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman murdered due to dowery

अलीगढ़ः दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की पीटकर हत्या

Wed, 21 Jul 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered due to dowery
कस्बा गोधा में एक नवविवाहिता की मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोधा रामसिया मौर्य ने बताया कि हरदुआगंज के गांव रहसू पूरा के रहने वाले नानक चंद ने अपनी 21 वर्षीय बेटी नीलम की शादी गोधा कस्बे के रहने वाले चंद्रपाल से फरवरी 2020 में की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीलम का दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा था। उसकी शादी में जो सामान दिया गया था ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि सोमवार सुबह भी चंद्रपाल ने नीलम के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। नीलम चार महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पिता नानक चंद की ओर से नीलम के पति चंद्रपाल, सास, ससुर, देवर, ननद समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed