{"_id":"5d2cdd708ebc3e6cd11bab3f","slug":"woman-murder-in-madrak-aligarh-news-ali208426377","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक में ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या, पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मडराक में ससुरालियों ने की विवाहिता की हत्या, पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
भारती का फाइल फोटो।
- फोटो : CITY OFFICE
मडराक छात्रा क्षेत्र के गांव सहारनपुर में एक विवाहिता की ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
भारती (20) पुत्री प्रेमपाल निवासी चकाथल, अतरौली की शादी गत आठ फरवरी को मडराक के गांव सहारनपुर निवासी रोहित पुत्र राजपाल सिंह के साथ की थी। मृतका भारती के पिता प्रेमपाल के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
बेटी ने विरोध किया तो कई बार उसके साथ मारपीट की। मायका पक्ष को जब यह बात पता लगा तो बेटी के ससुरालियों को समझाया भी गया। आरोप है कि शनिवार की रात को बेटी के ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों से मिली सूचना पर बेटी के ससुराल पहुंचे। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना मडराक इंस्पेक्टर के अनुसार मृतका के पिता की तहरीर के आधार पति रोहित, ससुर राजपाल सिंह, सास सरोज देवी और देवर सीटू और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।