फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman loses her life after being buried under a haystack.

Aligarh News: भूसे की बुर्जी में दबने से महिला की गई जान

Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Woman loses her life after being buried under a haystack.
के गांव नगरिया पट्टी चाहरम में रविवार देर शाम एक भूसे की बुर्जी में दबने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजवीर उर्फ सत्यदेव ने बताया कि उनकी पत्नी राखी देवी रविवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित भूसा बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
करीब तीन घंटे बाद परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश में खेतों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे। तलाश के दौरान कुछ ग्रामीणों ने भूसा बुर्जी के पास जाकर देखा तो उसका एक हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दिया। आशंका होने पर लोगों ने भूसा हटाया तो राखी देवी उसके नीचे दबी मिलीं।
विज्ञापन

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतका के पति राजवीर उर्फ सत्यदेव, पुत्र ओमवीर और पुत्री सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed