{"_id":"6316529013a9b41d7532cbfa","slug":"woman-killed-for-dowry-in-mursan-mursan-news-ali2997273113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Murder: मुरसान में दहेज के लिए महिला को मार डाला, हत्या के बाद शव को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Murder: मुरसान में दहेज के लिए महिला को मार डाला, हत्या के बाद शव को जलाया
Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
सार
हत्या की सूचना पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव के जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
क्षेत्र के गांव चमरूआ में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर उसके शव को जला दिया। साथ ही, उसकी बड़ी बहन को भी पीट कर घायल कर दिया है। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। हत्या की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
देवलाल पुत्र लाखन सिंह निवासी खरकपुर थाना खंदौली, आगरा का आरोप है कि उसकी दो बहनों की शादी करीब चौदह माह पूर्व चमरूआ निवासी छोटेलाल के दो बेटों के साथ की थी। बड़ी बहन सोम देवी (26) की शादी सुभाष और छोटी बहन पूजा (20) की शादी रवि के साथ हुई थी।
विज्ञापन
देवलाल का कहना है कि शादी में एक ईको गाड़ी, घरेलू सामान व पांच लाख रुपये नगद दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दोनों बहनों को मारते-पीटते थे और दहेज में एक बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार को रवि, सुभाष पुत्रगण छोटेलाल, छोटेलाल पुत्र चंद्रपाल, राजीव पुत्र चंद्रपाल व राजवीर की पत्नी ने मिलकर पूजा की हत्या कर दी। इसकी सूचना पर देवलाल अपने परिजनों के साथ गांव चमरूआ पहुंच गया। गांव पहुंचने पर पता चला कि पूजा के शव को ससुरालवालों ने जला दिया है।
सोम देवी अपनी छोटी बहन पूजा के दो माह के बेटे के साथ गांव में मिली, जो काफी डरी व घबराई हुई थी, जिसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। हत्या की सूचना पर मुरसान पुलिस भी पहुंच गई और महिला के शव के जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।