{"_id":"675b450bef6115bbb50a7775","slug":"woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101102-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 13 Dec 2024 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:48 AM IST
सार
सड़क पार करते समय एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीटी रोड पर बीते दिनों हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान 12 दिसंबर को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
गांव नगला वक्सी निवासी पिंटू सिंह ने बताया है कि उसकी 35 वर्षीय भाभी कृष्ण कुमारी बीते शनिवार को खेत में कामकाज कर घर वापस लौट रही थीं। सड़क पार करते समय एक वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायल महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया है कि महिला ने अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन