फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman injured after being shot in a fight

Aligarh News: दो पक्षों में मारपीट, गोली लगने से महिला घायल, मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
सार

कृष्णवीर सिंह ने कहा है कि उनकी ग्राम गांधीग्राम ढूकनी में खेती है। यहां नलकूप लगा है। इस पर ताला लगा हुआ था। आरोपियों ने उनका ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। इसका उन्होंने और उनकी पत्नी डौली ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की।

विज्ञापन
Woman injured after being shot in a fight
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। महिला के पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव जीवनपुर निवासी कृष्णवीर सिंह ने कहा है कि उनकी ग्राम गांधीग्राम ढूकनी में खेती है। यहां नलकूप लगा है। इस पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि भूपेंद्र व मनोज पुत्रगण गुलवीर सिह, सोनू पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी आरामपुर व गुड्डू के पुत्र देवीराम निवासी ग्राम पीहरी ने उनका ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। इसका उन्होंने और उनकी पत्नी डौली ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचे से फायर कर उनकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed