{"_id":"63ac744758b0086e726313e8","slug":"woman-hanged-herself-to-death-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, ससुराल-मायके पक्ष ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, ससुराल-मायके पक्ष ने साधी चुप्पी
Wed, 28 Dec 2022 10:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:23 PM IST
सार
अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र के महावीर नगर में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने का एक अजीब मामला आया है। महिला की मौत के कारण पर ससुराली और मायके वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को महिला के पास से एक मोबाइल मिला है, जो मामले को खाेल सकता हैे। पुलिस फोन कॉल डिटेल पता कर रही है।
विज्ञापन
महिला फंदे पर झूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र की बस्ती महावीर नगर में मंगलवार रात एक महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। खास बात है कि इस मौत के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस को महिला के पास एक मोबाइल मिला है, जिससे पूरा परिवार व पति अंजान है। अब पुलिस उस मोबाइल की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से संभल की 24 वर्षीय दुर्गेश की शादी महावीर नगर के राहुल के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। दंपती पर एक बेटा भी है। मंगलवार रात कमरे में उसने अचानक फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों ने सुबह मायके पक्ष को खबर देकर बुला लिया। खबर पर इलाका पुलिस भी आ गई। मगर न तो मायके पक्ष से और न ससुराल पक्ष से कोई कुछ बोल रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे के अनुसार महिला के पास से एक मोबाइल मिला है। उसके विषय में परिवार के सभी सदस्य अंजान है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी पर मोबाइल था, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। पूछताछ में भी पति व अन्य लोगों ने कुछ नहीं बताया। अब मोबाइल से जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कहां से आया और महिला किन लोगों से इस मोबाइल से बात करती थी। उसके बाद ही मौत से जुड़ी वजह साफ होगी।