फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   woman hanged herself to death

महिला ने फंदे से लटकर जान दी, पति सहित पांच लोगों पर मुकदमा

Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
woman hanged herself to death
थाना क्षेत्र के गांव इमलानी में एक महिला ने फंदे से लटकर जान दे दी। सूचना पर गांव पहुंचे मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विजयगढ़ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन सीमा की शादी नौ साल पहले हरदुआगंज क्षेत्र के इमलानी गांव निवासी सोनू उर्फ मनीष कुमार पुत्र राम सिंह के साथ हुई थी। उस पर दो बेटियां और एक बेटा है। शैलेंद्र का आरोप है कि उसकी बहन के साथ पति सोनू कुमार, ससुर राम सिंह, सास कमलेश देवी, ननद अंजू और वीरेंद्र कुमार मारपीट करते थे। 29 अगस्त को भी इन लोगों ने बहन के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद बहन ने तंग आकर फंदे से लटकर जान दे दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed