फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman given wrong injection, dies

Aligarh News: महिला को लगाया गलत इंजेक्शन, मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Woman given wrong injection, dies
गांव शादीपुर निवासी भूदेवी (50) को सर्दी-खांसी और जुकाम था। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कस्बे के होली गेट पर एक झोलाछाप डॉक्टर पास पहुंचीं तो उसने दवा देने के बजाय गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गई। परिवार वाले भूदेवी को लेकर छर्रा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले भूदेवी के शव को गांव ले आए। झोलाछाप व मृतक के परिवार वालों में राजीनामा करने लिए पंचायत चल रही है। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। अधिकारियों को अवगत करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed