फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman found unconscious in naked condition, suspicion of rape

Aligarh News: निर्वस्त्र हालत में बेहोश मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Tue, 30 Apr 2024 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 30 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman found unconscious in naked condition, suspicion of rape
सोमवार को गांव अरनी अलफपुर के बीच ईंट भट्ठे के समीप मक्का के खेत में एक महिला निर्वस्त्र हालत में बेहोश मिली है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उसे छर्रा सीएचसी पहुंचाया जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




गांव अरनी अलफपुर में ईंट भट्ठे के समीप सड़क किनारे मक्का के खेत में बेहोश पड़ी महिला पर राहगीरों की नजर पड़ी। इस पर किसी ने ग्राम प्रधान शान मोहम्मद को खबर दी। पुलिस को सूचना देते हुए ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर एसआई संजीव चौहान भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




थाना पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। ग्रामीण महिलाओं ने कपड़ा लपेटा। इसके बाद पुलिस ने उसे छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला के होश में आने का इंतजार है। इसके बाद ही महिला की शिनाख्त और उसके साथ हुई घटना की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed