{"_id":"673a6552dce2a22efe02b454","slug":"woman-dies-two-including-husband-injured-in-bus-collision-aligarh-news-c-105-1-sali1005-101340-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित दो घायल
Mon, 18 Nov 2024 03:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:21 AM IST
सार
यशपाल कुमार गांव चूहरपुर नगलिया में अपने मौसिया ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। साथ में उनकी पत्नी गुड़िया देवी और रिश्तेदार अमीचंद भी थे। तीनों बाइक से लौट रहे थे। बुलंदशहर की ओर से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
17 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर गांव चूहरपुर तिराहे के पास निजी बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी के गांव हज्जीपुरा निवासी यशपाल कुमार रविवार को गांव चूहरपुर नगलिया में अपने मौसिया ससुर के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। साथ में उनकी पत्नी गुड़िया देवी और जवां रामपुर निवासी रिश्तेदार अमीचंद भी थे। तीनों बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे पर चूहरपुर तिराहे के पास पहुंचे तभी बुलंदशहर की ओर से आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक से उछलकर 38 वर्षीय गुड़िया सड़क पर गिरी और बस के पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं यशपाल और अमीचंद घायल हैं।
विज्ञापन
हादसा होते ही बस छोड़कर चालक भाग निकला। उधर कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को रोता छोड़ गई है।