{"_id":"66ef66f6469df0d8e603c106","slug":"woman-dies-of-electric-shock-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101093-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 22 Sep 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:08 AM IST
सार
भानवती घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गई थीं। रास्ते में बिजली का टूटा हुआ पड़ा था। तार पर भानवती का पैर पड़ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ीं। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका भानवती
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव खुलावली में 21 सितंबर को नल से पानी भरने गई महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
भानवती (35) पत्नी सुधीर यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा हैं। शनिवार की रात वह घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गई थीं। रास्ते में बिजली का टूटा हुआ पड़ा था। तार पर भानवती का पैर पड़ गया। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ीं। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। करंट की चपेट दूर किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका ने अपने पीछे पति के अलावा दो पुत्री व एक चह माह के पुत्र को रोता छोड़ है।
विज्ञापन