{"_id":"6a41895cff6a53a72f0c8140","slug":"woman-dies-in-gangiri-after-her-condition-deteriorates-during-an-abortion-aligarh-news-c-2-ali1021-1007872-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गंगीरी में गर्भपात के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गंगीरी में गर्भपात के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत
विज्ञापन
कुशमा देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : samvad
कस्बा में झोलाछाप द्वारा गलत तरीके से गर्भपात करने के कारण महिला की जान चली गई। 35 वर्षीय कुसमा देवी की आंत कटने से हालत गंभीर हो गई। अलीगढ़ के जिला महिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया, जिसके बाहर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस चस्पा कर दिया है। गांव मृगोला निवासी कुसमा देवी चार माह की गर्भवती थीं, उनके पहले से एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
पति ओमप्रकाश ने बताया कि वह 24 जून को पत्नी को गर्भपात कराने के लिए कस्बा के एक झोलाछाप के पास ले गए थे, जिसने गर्भपात कर दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। 25 जून को दोबारा पहुंचने पर झोलाछाप ने फिर उपचार शुरू किया। इसी दौरान कुसमा की आंत कट गई और रक्तस्राव नहीं रुका। झोलाछाप ने उन्हें अलीगढ़ ले जाने को कहा। 25 जून की शाम परिवार वाले उन्हें जिला महिला अस्पताल ले गए। 26 जून की शाम करीब सात बजे कुसमा ने दम तोड़ दिया।
परिजन महिला का शव थाने लेकर पहुंचे
महिला की मौत के बाद परिवार वाले 26 जून की रात शव लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पति ओमप्रकाश ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। मामले में सीएमओ रामनाथ सिंह ने बताया है कि सीएचसी की टीम द्वारा नोटिस चस्पा किया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस चस्पा कर लौटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा गंगीरी में झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले ही झोलाछाप अपना क्लीनिक बंद कर भाग गया। छर्रा सीएचसी प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह की ओर से नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें कहा गया है कि वह दो दिन में अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र और क्लीनिक के प्रमाण पत्र सीएचसी में आकर दिखाएं। वहीं, ओमप्रकाश के परिवार में मातम छाया हुआ है।