{"_id":"6ac17110b2a5a84de708aa24","slug":"woman-dies-five-days-after-giving-birth-to-a-daughter-aligarh-news-c-426-1-sali1011-2762-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटी के जन्म के पांचवें दिन महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटी के जन्म के पांचवें दिन महिला की मौत
Sun, 04 Oct 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
बिहारीपुर गांव में प्रीती देवी (24) पत्नी दीपक कुमार की बेटी के जन्म के पांचवें दिन शुक्रवार की रात मौत हो गई। खबर पाकर गांव पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दीपक ने पुलिस को बताया कि गंगीरी के सरकारी अस्पताल में उनकी पत्नी प्रीती ने 28 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। घर आकर पत्नी और बेटी दोनों स्वस्थ थे। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे उनकी पत्नी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। इस पर वह छर्रा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, मृतका के पिता भूदेव सिंह निवासी नगला भूरा वाहिदपुर, थाना ढोलना जिला कासगंज ने आरोप लगाया कि शादी के पांच माह बाद से ही ससुराल वाले कार और भैंस की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे फोन पर बात हुई तब बेटी बहुत खुश थी। शनिवार की सुबह उसकी मौत की खबर मिली। बेटी की ससुराल पहुंचने पर पता चला कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। गांव बिहारीपुर में प्रीती देवी का शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा तो मायके वालों ने अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मायके वालों को समझाया। मायके वालों का कहना था कि पहले रिपोर्ट दर्ज की जाए, इसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा। पुलिस ने उन्हें समझाया कि तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इसके बाद मायके वाले मान गए और शाम सात बजे प्रीती के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रीती देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके वालों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -गर्वित सिंह, सीओ छर्रा।