{"_id":"65dcd06af3d9fb0b7b087c74","slug":"woman-dies-due-to-tractor-collision-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100417-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला में मारी टक्कर, पहिये के नीचे आने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला में मारी टक्कर, पहिये के नीचे आने से हुई मौत
Mon, 26 Feb 2024 11:24 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:24 PM IST
सार
महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली। रास्ते में एक जगह बाइक सवार उन्हें उतारकर अपने रास्ते पर चला गया। तभी पीछे से आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
26 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पास पड़े मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिवार को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
45 वर्षीय नियालो उर्फ गुड्डी देवी पत्नी जुगेंद्र सिंह निवासी सैयद टेढ़ी बगिया आगरा अपने दामाद रिंकू पुत्र सतीश चंद्र निवासी जवां के यहां रहकर घरों में खाना बनाने का काम करती थीं। सुबह दस बजे साथा गांव में किसी के घर पर खाना बनाकर जवां लौटते समय वह किसी की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गईं। रास्ते में एक जगह बाइक सवार उन्हें उतारकर अपने रास्ते पर चला गया। तभी पीछे से आई ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गुड्डी देवी ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन