{"_id":"6a4e1a2a51e358f2b905a655","slug":"woman-dies-after-being-electrocuted-by-current-from-transformer-in-aligarh-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान, दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान, दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था पूरा परिवार
Wed, 08 Jul 2026 03:06 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:06 PM IST
सार
अलीगढ़ में बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जलभराव और बिजली व्यवस्था की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक 42 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह ने मृतका की पहचान श्याम नगर निवासी चाय विक्रेता बीनू शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा के रूप में की है। यह हादसा ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से हुआ।
रजनी शर्मा रोज की तरह सुबह रेलवे कॉलोनी में गाय को रोटी देने गई थीं। वहां से लौटते समय ट्रांसफार्मर के पास सड़क पर जलभराव था। आशंका है कि ट्रांसफार्मर से करंट पानी में उतर गया था। जैसे ही रजनी वहां से गुजरीं, वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Trending Videos
परिवार पर दुख का पहाड़
रजनी शर्मा अपने पीछे पति और तीन बच्चों का परिवार छोड़ गई हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद पूरा परिवार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जलभराव और बिजली व्यवस्था की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि जलभराव और बिजली व्यवस्था की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।