फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman consumes toxic substance, dies

Aligarh News: महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Sat, 31 Jan 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes toxic substance, dies
टप्पल के गांव हसनपुर जरेलिया में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुदेश देवी (45 वर्ष) पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह का विवाद कुछ दिन पहले गांव के अनुसूचित वर्ग के लोगों से हो गया था। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में थी। शुक्रवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद शौचालय में चली गईं। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजे को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। अचेत हालत में उन्हें जट्टारी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकत्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

कुछ ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला पर गांव की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखने के आरोप लगाए जाते थे, जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में थी। दो-तीन दिन पूर्व भी इसी मुद्दे को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उस दौरान ग्रामीणों का एक पक्ष कस्बा चौकी तक पहुंचा था, जहां पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत कराया गया था। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला शांत स्वभाव की थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed