{"_id":"6973340a43cd03b34e0ace6e","slug":"woman-body-found-hanging-from-the-bar-of-a-pillar-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तीस फीट ऊंची दीवार पर लटका मिला कारोबारी की पत्नी का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तीस फीट ऊंची दीवार पर लटका मिला कारोबारी की पत्नी का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
Fri, 23 Jan 2026 02:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:11 PM IST
सार
सुबह मोहल्ले के रमेश व वसीम ने दरवाजा खटखटाया और दीवार पर शव लटके होने की जानकारी दी। वह दौड़े-दौड़े छत पर पहुंचे तो नसरीन का शव फंदे पर पड़ोसी मकान की ओर लटका हुआ था।
विज्ञापन
सरिया पर लटका मिला महिला का शव, पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत जलाली के मोहल्ला अबुल फजल में आलू कारोबारी की पत्नी का शव 23 जनवरी को दो मंजिला घर की छत पर दीवार के पिलर में लगी सरिया के सहारे लटका मिला। 30 फीट ऊंची दीवार शव लटका देख मोहल्ले में खलबली मच गई।
विज्ञापन
कस्बे में माछुआ रजबहा की पटरी किनारे आलू कारोबारी आबाद गाजी का दो मंजिला मकान है, जिसमें आबाद की पत्नी नसरीन (35), तीन बेटियां, मां और मझले भाई की पत्नी रहती हैं। आबाद ने बताया है कि बृहस्पतिवार को घर में मां सितारा बेगम, नसरीन और तीन बेटियां मौजूद थीं। रात में वह घर लौट थे। सुबह मोहल्ले के रमेश व वसीम ने दरवाजा खटखटाया और दीवार पर शव लटके होने की जानकारी दी। वह दौड़े-दौड़े छत पर पहुंचे तो नसरीन का शव फंदे पर पड़ोसी मकान की ओर लटका हुआ था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर मृतका भाई शमशाद पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमशाद ने बताया कि नसरीन का निकाह 2013 में आबाद संग हुआ था। 2021 में छोटी बहन रुबीना का निकाह आबाद के छोटे भाई कामिल के साथ कर दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए दोनों बहनों को प्रताड़ित करने लगे। छह माह पहले कामिल पत्नी को बिना बताए दुबई चला गया।
विज्ञापन
उत्पीड़न की शिकायत पर उन्होंने करीब 15 दिन पहले ही अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर उन्होंने आबाद को दस लाख रुपए दिए, जिससे उसने मकान के निकट जमीन खरीदी। अब पांच लाख की मांग की जा रही थी, जिसके लिए मृतका का उत्पीड़न किया। इसके बारे में कई दिन पहले छोटी बहन रुबीना ने फोन पर बताई थी, तीन दिन पहले ही रुबीना मायके चली आई। आरोप है कि हत्या कर शव लटकाया गया है।
डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम होगा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। इससे पहले कुछ कहना उचित नहीं। - राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी अतरौली