{"_id":"6568d10c264bde47e204923a","slug":"woman-beaten-and-thrown-out-of-home-for-not-giving-birth-to-a-child-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चा पैदा न होने पर महिला को पीटा, घसीटते हुए घर से निकाला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चा पैदा न होने पर महिला को पीटा, घसीटते हुए घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
Thu, 30 Nov 2023 11:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:44 PM IST
सार
सात साल गुजरने के बाद बच्चा पैदा न होने पर ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित करने लगे। महिला को पीटा और घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
महिला को पीटा
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
अलीगढ़ में दादों थाना क्षेत्र के गांव अटा निवासी मीरा देवी पत्नी अरविंद कुमार के अनुसार उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। कोई बच्चा पैदा न होने के कारण ससुरालीजन महिला को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
जब महिला का भाई उसे ससुराल छोड़ने आया तो ससुरालीजनों ने महिला के गले में साड़ी का फंदा डालकर जान से मारने का प्रयास किया। घर से घसीटते हुए लात घुसे मारते हुए बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला के भाई ने बहनोई अरविंद कुमार, सास जलधारा देवी, ननद प्रियंका, निशु, नाथू सिंह, कांति देवी, सहारन, मोहित आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट जैसी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन