फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman accused of rape by gram pradhan candidate

प्रधान प्रत्याशी पर युवती ने लगाय दुष्कर्म का आरोप

Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of rape by gram pradhan candidate
थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की 20 वर्षीय युवती ने प्रधान पद के एक प्रत्याशी पर दुष्कर्म करने व विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इलाके के दो युवकों ने घर में घुसकर उससे छेड़खानी करते हुए अपहरण करने का प्रयास किया था। युवती के पिता ने इन दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 17 अप्रैल को वह पुलिस व पिता के साथ कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान देने गई थी, लेकिन दर्ज नहीं हो सके। इसी बीच कोर्ट के बाहर परिचित सुनील कुमार मिल गया।
विज्ञापन

सुनील प्रधानी का चुनाव भी लड़ रहा है। सुनील ने अगले दिन गांव से फिर कोर्ट आने में होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए पिता से स्वर्णजयंती नगर स्थित अपने घर पर ही उसे छोड़ने की बात कही। पिता उसे सुनील के घर छोड़कर गांव चले आए। आरोप है कि 18 अप्रैल को सुनील वकील से मिलाने की बात कहकर कार में बिठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसे इधर-उधर घुमाता रहा। फिर वकील के न मिलने की बात कहते हुए वापस गांव छोड़ने की कहकर गभाना की तरफ ले आया। सुनील कार को पैराई ओवरब्रिज के पास झाड़ियों में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वापस अलीगढ़ ले जाकर अपने घर के पास एक मकान में छोड़ दिया। किसी तरह उसने फोन से सारी घटना परिजनों को बताई। जिस पर परिजन उसे अलीगढ़ से गांव वापस लेकर आ गए। प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed