फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   with the lock down 4.0 online e commerce companies resume their services

राहत : दो महीने बाद खुला ऑनलाइन बाजार, बुकिंग शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
with the lock down 4.0 online e commerce companies resume their services
NA - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। करीब 2 महीने बाद अलीगढ़ में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली होम डिलीवरी की शुरुआत होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब बाजार में न सही लोग हर प्रकार की जरूरत का सामान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आर्डर करके उसको घर मंगा सकेंगे।
विज्ञापन
18 मई से ये सेवाएं शुरू हो गईं। महामारी के चलते मार्च महीने में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। लॉकडाउन के पहले चरण के बाद दूसरा और तीसरा चरण घोषित किया गया। इसमें लोगों की जरूरत का सामान जैसे- कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, स्पीकर ब्लूटूथ, गैर शिक्षण किताबें आदि अन्य वह सभी सामान, जो मिलना बंद हो गए थे। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर काम कर रही ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आदि इन्होंने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं। अब इन सेवाओं के शुरू होने से लोगों को घर बैठे उनकी जरूरत का वह सभी सामान उपलब्ध होगा, जिसके लिए उन्हें बाजार का रुख करना पड़ता।
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली रंजना सिंह कहती हैं लॉकडाउन के चलते वह मोबाइल नहीं खरीद पा रही थीं। मोबाइल खराब हो जाने से बहुत दिक्कत हो रही थी। उन्होंने ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर कर दिया है। इसी तरह शिक्षिका सुशीला देवी कहती हैं कि बाजार बंद होने के चलते उन्हें मॉपिंग किट नहीं मिल पा रही थी। जिससे घर में सफाई और पोंछा लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने यह पूरी किट ऑनलाइन ऑर्डर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed