{"_id":"667d3ea57ed91f690600ab3f","slug":"wire-theft-gang-caught-in-aligarh-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय गैंग दबोचा : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, दो कुंतल से अधिक तार बरामद, ऐसे ट्रांसफार्मर से चुराते थे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय गैंग दबोचा : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, दो कुंतल से अधिक तार बरामद, ऐसे ट्रांसफार्मर से चुराते थे तार
Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:57 PM IST
सार
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच अभियुक्तों को को मन्नत तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दबोचे गए अभियुक्तों से दो कुंतल 30 किलोग्राम बिजली चोरी के तार व घटना में प्रयुक्त टेम्पो-मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दबोचे गए पांच अभियुक्त
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसफार्मर गिराकर उसमें तार चोरी करने और बिजली की लाइन में से तार काट कर ले जाने वाले अंतर्जनपदीय विद्युत तार गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच तार चोर गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों से दो कुंतल 30 किलोग्राम तार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच अभियुक्तों को को मन्नत तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। दबोचे गए अभियुक्तों से दो कुंतल 30 किलोग्राम बिजली चोरी के तार व घटना में प्रयुक्त टेम्पो-मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि पांचों ने ग्राम सादीपुर थाना पिसावा के जंगल से पिछले साल ट्रांसफार्मर गिराकर तार चोरी किए। करीब एक महीने पहले ग्राम तेहरा नहर हस्तपुर के जंगल से विद्युत लाइन के तार काटे। इसी साल सर्दियों में थाना खैर क्षेत्र में ग्राम ह्दय की नगरीया के जंगल तथा पिछले साल ग्राम सजना थाना खैर के जंगलों से ट्रांसफार्मर को गिराकर उसका सामान चोरी किया। अकराबाद व उसके जंगलो से बिजली की लाइन से तार काटे। अभियुक्त टैम्पो व मोटरसाईकिल से तार बेचने के लिए जा रहे थे ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. आमिर पुत्र शरीफ खाँ निवासी कस्बा व थाना जवाँ अलीगढ़
2. वसीम पुत्र नूर मोहम्मद किरायेदार बाबू खां हमदर्द नगर बी जमालपुर थाना सिविल लाइन अलीगढ़
3. साजिद पुत्र मुख्तियार हुसैन नि0 मौहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना जवां जनपद अलीगढ़
4. पवन पुत्र राम सिंह नि0 लोहरा थाना जवां जनपद अलीगढ़
5. दीपक पुत्र नाथूराम नि0 डाकखाने के पास थाना जवां जिला अलीगढ़
बरामदगी का विवरण
- 2 कुंतल 30 किलोग्राम बिजली के चोरी किए तार
- टेम्पो
- मोटरसाइकिल